नक्सलवाद भारत के सीने में एक नासूर
नक्सलवाद कम्यूनिस्ट क्रांतिकारियों के उस आंदोलन का अनौपचारिक नाम है जो भारतीय कम्यूनिस्ट आंदोलन के फलस्वरूप उत्पन्न हुआ। नक्सल शब्द की उत्पत्ति पश्चिम बंगाल के छोटे से गाँव नक्सलबाड़ी से हुआ है जहाँ भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के नेता चारू मजूमदार और कानू सान्याल ने १९६७ मे सत्ता के खिलाफ़ एक सशस्त्र आंदोलन की शुरुआत की थी। मजूमदार चीन के कम्यूनिस्ट नेता माओत्से तुंग के बहुत बड़े प्रशंसकों में से थे और उनका मानना था कि भारतीय मज़दूरों और किसानों की दुर्दशा के लिये सरकारी नीतियाँ जिम्मेदार हैं जिसकी वजह से उच्च वर्गों का शासन तंत्र और परिणामस्वरुप कृषितंत्र पर दबदबा हो गया है; और यह सिर्फ़ सशस्त्र क्रांति से ही खत्म किया जा सकता है। १९६७ में "नक्सलवादियों" ने कम्यूनिस्ट क्रांतिकारियों की एक अखिल भारतीय समन्वय समिति बनाई, भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी से अलग हो गये और सरकार के खिलाफ़ भूमिगत होकर सशस्त्र लड़ाई छेड़ दी। १९७१ के आंतरिक विद्रोह (जिसके अगुआ सत्यनारायण सिंह थे) और मजूमदार की मृत्यु के बाद इस आंदोलन की बहुत सी शाखाएँ हो गयीं और आपस में प्रतिद्वंदिता भी करने लगीं। आज कई नक्सली संगठन वैधानिक रूप से स्वीकृत राजनीतिक पार्टी बन गयी हैं और संसदीय चुनावों में भाग भी लेती है। लेकिन बहुत से संगठन अब भी छद्म लड़ाई में लगे हुए हैं। नक्सलवाद की सबसे बड़ी मार आँध्र प्रदेश, छत्तीसगढ, उड़ीसा, झारखंड, और बिहार को झेलनी पड़ रही है। सबसे ज्यादा नक्सल प्रभावित सूबों है.....
1. आंध्र प्रदेश
2. बिहार
3. छत्तीसगढ़
4. झारखण्ड
5. मध्यप्रदेश
6. महाराष्ट्र
7. उड़ीसा
8. उत्तर प्रदेश
9. पश्चिम बंगाल
लेकिन चार सूबे ऐसे हैं जहां नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचा रखा है। अगर सरकारी आकड़ों पर नज़र डालें तो सिर्फ 2007-08 में ही बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और उड़ीसा में सुरक्षाबलों के जवान और नागरिकों को हताहत करने की 86 प्रतिशत घटनाएं हुई।
पूर्व गृह राज्यमंत्री श्रीप्रकाश जयसवाल ने राज्यसभा में एक सवाल का जवाब देते हुए ये जरुर कहा था कि नक्सलवादियों और पाकिस्तानी खुफिय एजेंसी आईएसआई के सम्बन्धों की कोई सूचना नही है, लेकिन हाल ही में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के कब्जे में आए एक दुर्दांत आतंकी मदनी ने अपने बयान में माओवादी और सीपापार के दहशतगर्दों के मीलीभगत की पोल खोल दी। देश के दुश्मनों के बीच ये सांठ गांठ निश्चित तौर पर खतरे की घंटी है।
देश को नक्सली हमलों से कितना खामियाज़ उठाना पड़ा है, अगर सरकारी आकड़ों पर भी यकीन किया जाए तो रुह कांप जाएगी........सन् 2007 और 2008 के आंकड़े ही हिस्दुस्तान के इस नासूर के असर का दिदार करा सकते हैं।......
नक्सली घटनाओं की संख्या
2007 में 1565
2008 में 1591
मारे गये सुरक्षाकर्मी
2007 में 236
2008 में 231
मारे गये नागरिक
2007 में 460
2008 में 490
मारे गये नक्सली
2007 में 141
2008 में 199
गिरफ्तार नक्सली
2007 में 1455
2008 में 1739
अगर राज्यवार नक्सली घटनाओं पर नज़र डालें तो सबसे ज्यादा उत्पाल और रक्तपाल छत्तीसगढ़ और झारखंड में देखने को मिला है।.........
छत्तीसगढ़
नक्सली घटनाओं की संख्या
2007 में 582 , 2008 में 620
मारे गये सुरक्षाकर्मी
2007 में 198 ,2008 में 85
मारे गये नागरिक
2007 में 171 , 2008 में 157
मारे गये नक्सली
2007 में 66 , 2008 में 76
गिरफ्तार नक्सली
2007 में 254, 2008 में 469
झारखंडनक्सलवाद कम्यूनिस्ट क्रांतिकारियों के उस आंदोलन का अनौपचारिक नाम है जो भारतीय कम्यूनिस्ट आंदोलन के फलस्वरूप उत्पन्न हुआ। नक्सल शब्द की उत्पत्ति पश्चिम बंगाल के छोटे से गाँव नक्सलबाड़ी से हुआ है जहाँ भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के नेता चारू मजूमदार और कानू सान्याल ने १९६७ मे सत्ता के खिलाफ़ एक सशस्त्र आंदोलन की शुरुआत की थी। मजूमदार चीन के कम्यूनिस्ट नेता माओत्से तुंग के बहुत बड़े प्रशंसकों में से थे और उनका मानना था कि भारतीय मज़दूरों और किसानों की दुर्दशा के लिये सरकारी नीतियाँ जिम्मेदार हैं जिसकी वजह से उच्च वर्गों का शासन तंत्र और परिणामस्वरुप कृषितंत्र पर दबदबा हो गया है; और यह सिर्फ़ सशस्त्र क्रांति से ही खत्म किया जा सकता है। १९६७ में "नक्सलवादियों" ने कम्यूनिस्ट क्रांतिकारियों की एक अखिल भारतीय समन्वय समिति बनाई, भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी से अलग हो गये और सरकार के खिलाफ़ भूमिगत होकर सशस्त्र लड़ाई छेड़ दी। १९७१ के आंतरिक विद्रोह (जिसके अगुआ सत्यनारायण सिंह थे) और मजूमदार की मृत्यु के बाद इस आंदोलन की बहुत सी शाखाएँ हो गयीं और आपस में प्रतिद्वंदिता भी करने लगीं। आज कई नक्सली संगठन वैधानिक रूप से स्वीकृत राजनीतिक पार्टी बन गयी हैं और संसदीय चुनावों में भाग भी लेती है। लेकिन बहुत से संगठन अब भी छद्म लड़ाई में लगे हुए हैं। नक्सलवाद की सबसे बड़ी मार आँध्र प्रदेश, छत्तीसगढ, उड़ीसा, झारखंड, और बिहार को झेलनी पड़ रही है। सबसे ज्यादा नक्सल प्रभावित सूबों है.....
1. आंध्र प्रदेश
2. बिहार
3. छत्तीसगढ़
4. झारखण्ड
5. मध्यप्रदेश
6. महाराष्ट्र
7. उड़ीसा
8. उत्तर प्रदेश
9. पश्चिम बंगाल
लेकिन चार सूबे ऐसे हैं जहां नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचा रखा है। अगर सरकारी आकड़ों पर नज़र डालें तो सिर्फ 2007-08 में ही बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और उड़ीसा में सुरक्षाबलों के जवान और नागरिकों को हताहत करने की 86 प्रतिशत घटनाएं हुई।
पूर्व गृह राज्यमंत्री श्रीप्रकाश जयसवाल ने राज्यसभा में एक सवाल का जवाब देते हुए ये जरुर कहा था कि नक्सलवादियों और पाकिस्तानी खुफिय एजेंसी आईएसआई के सम्बन्धों की कोई सूचना नही है, लेकिन हाल ही में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के कब्जे में आए एक दुर्दांत आतंकी मदनी ने अपने बयान में माओवादी और सीपापार के दहशतगर्दों के मीलीभगत की पोल खोल दी। देश के दुश्मनों के बीच ये सांठ गांठ निश्चित तौर पर खतरे की घंटी है।
देश को नक्सली हमलों से कितना खामियाज़ उठाना पड़ा है, अगर सरकारी आकड़ों पर भी यकीन किया जाए तो रुह कांप जाएगी........सन् 2007 और 2008 के आंकड़े ही हिस्दुस्तान के इस नासूर के असर का दिदार करा सकते हैं।......
नक्सली घटनाओं की संख्या
2007 में 1565
2008 में 1591
मारे गये सुरक्षाकर्मी
2007 में 236
2008 में 231
मारे गये नागरिक
2007 में 460
2008 में 490
मारे गये नक्सली
2007 में 141
2008 में 199
गिरफ्तार नक्सली
2007 में 1455
2008 में 1739
अगर राज्यवार नक्सली घटनाओं पर नज़र डालें तो सबसे ज्यादा उत्पाल और रक्तपाल छत्तीसगढ़ और झारखंड में देखने को मिला है।.........
छत्तीसगढ़
नक्सली घटनाओं की संख्या
2007 में 582 , 2008 में 620
मारे गये सुरक्षाकर्मी
2007 में 198 ,2008 में 85
मारे गये नागरिक
2007 में 171 , 2008 में 157
मारे गये नक्सली
2007 में 66 , 2008 में 76
गिरफ्तार नक्सली
2007 में 254, 2008 में 469
नक्सली घटनाओं की संख्या
२००७ में 482 , २००८ में 484
मारे गये सुरक्षाकर्मी
2007 में 08, 2008 में 38
मारे गये नागरिक
2007 में 149, 2008 में 169
मारे गये नक्सली
2007 में 13, 2008 में 49
गिरफ्तार नक्सली
2007 में 269, 2008 में 383
बिहार
नक्सली घटनाओं की संख्या
2007 में 135, 2008 में 164
मारे गये सुरक्षाकर्मी
2007 में 22, 2008 में 21
मारे गये नागरिक
2007 में 45, 2008 में52
मारे गये नक्सली
2007 में 02, 2008 में15
गिरफ्तार नक्सली
2007 में 282, 2008 में 278
आंध्र प्रदेश
नक्सली घटनाओं की संख्या
2007 में 138, 2008 में 92
मारे गये सुरक्षाकर्मी
2007 में 02, 2008 में 01
मारे गये नागरिक
2007 में 43, 2008 में 45
मारे गये नक्सली
2007 में 45, 2008 में 36
गिरफ्तार नक्सली
2007 में 348, 2008 में 236
महाराष्ट्र
नक्सली घटनाओं की संख्या
2007 में 94, 2008 में 68
मारे गये सुरक्षाकर्मी
2007 में 03, 2008 में 05
मारे गये नागरिक
2007 में 22, 2008 में 17
मारे गये नक्सली
2007 में 05, 2008 में 09
गिरफ्तार नक्सली
2007 में 34, 2008 में 106
उड़ीसा
नक्सली घटनाओं की संख्या
2007 में 67, 2008 में 103
मारे गये सुरक्षाकर्मी
2007 में 02, 2008 में 73
मारे गये नागरिक
2007 में 15, 2008 में 28
मारे गये नक्सली
2007 में 07, 2008 में 08
गिरफ्तार नक्सली
2007 में 78, 2008 में 102
पश्चिम बंगाल
नक्सली घटनाओं की संख्या
2007 में 32, 2008 में 35
मारे गये सुरक्षाकर्मी
2007 में 00, 2008 में 07
मारे गये नागरिक
2007 में 06, 2008 में 19
मारे गये नक्सली
2007 में 00, 2008 में 00
गिरफ्तार नक्सली
2007 में 82, 2008 में 83
मध्य प्रदेश
नक्सली घटनाओं की संख्या
2007 में 09, 2008 में 07
मारे गये सुरक्षाकर्मी
2007 में 00, 2008 में 00
मारे गये नागरिक
2007 में 02, 2008 में 00
मारे गये नक्सली
2007 में 00, 2008 में 01
गिरफ्तार नक्सली
2007 में 22, 2008 में 05
उत्तर प्रदेश
नक्सली घटनाओं की संख्या
2007 में 09, 2008 में 04
मारे गये सुरक्षाकर्मी
2007 में 00, 2008 में 00
मारे गये नागरिक
2007 में 03, 2008 में 00
मारे गये नक्सली
2007 में 01, 2008 में 01
गिरफ्तार नक्सली
2007 में 20, 2008 में 41
अन्य
नक्सली घटनाओं की संख्या
2007 में 17, 2008 में 14
मारे गये सुरक्षाकर्मी
2007 में 01, 2008 में 01
मारे गये नागरिक
2007 में 04, 2008 में 03
मारे गये नक्सली
2007 में 02, 2008 में 04
गिरफ्तार नक्सली
2007 में 66, 2008 में 36
नक्सलियों की बढ़ती ताकत में वो हथियार अहम भूमिका निभाते हैं, जो नक्सलियों द्वारा पुलिस चौकियों, पलिस प्रशिक्षण केंद्रों और पुलिस लाईनों से लूटा जाता है। सरकारी आंडकों के मुताबिक 2007 में नक्सलियों ने 83 हथियार लूटे, जबकि 2008 में लूटे गये इन हथियारों की संख्या 1131 हो गयी। जिसमें से अकेले 1090 अड़ीसा में लूटे गये। राज्यवार आंकड़ों पर नज़र डालते हैं.......
छत्तीसगढ़
2007 में 48, 2008 में 00
झारखण्ड
2007 में 04, 2008 में 00
बिहार
2007 में 31, 2008 में 41
आंध्र प्रदेश
2007 में 00, 2008 में 00
महाराष्ट्र
2007 में 00, 2008 में 00
उड़ीसा
2007 में 00, 2008 में 1090
पश्चिम बंगाल
00
00
मध्य प्रदेश
00
00
उत्तर प्रदेश
00
00
कुल
2007 में 83, 2008 में 1131
इन पूरे हालात के लिए राज्य सरकार को दोष दिया जाए या फिर केंद्र को ? केंद्र का अक्सर यही कहना होता है कि की राज्य में कानून और व्यवस्था बनाये रखना राज्य सरकार का काम है, और राज्य सरकारों की ये दलील होती है कि केंद्र की सहायता के बगैर, वो अपनी सीमित संसाधनों से नक्सली हिंसा से नही निपट सकते। केंद्र और राज्य की इस बहस के बीच आम नागरिक और सुरक्षा बल के जवान लगातार अपनी जान गवांते जा रहें है।.........केंद्र सरकार की तरफ से राज्य सरकारों को दिये जाने वाले आर्थिक सहायता पर भी सालाना नज़र डाल लेते है।.........
2005-06 में 1025 करोड़ रुपये
2006-07 में 1065।22 करोड़ रुपये
2007-08 में1248।7 करोड़ रुपये
नक्सलियों से निपटने के केंद्र की कई योजनाओं के बावजूद देश के दर्जन भर से ज्यादा राज्य नक्सली हिंसा से जूझ रहें हैं। केंद्र सरकार के कुछ पहल, जो इस तरीके की हिंसा से निपटने के लिए अख्तियार किये गये है।..................
Ø केंद्र सरकार ने ग्यारहवीं पंचवर्षिय योजना के दौरान 20 टेम्परोरी काउन्टर इनसरजेन्सी और एन्टी टेररिज्म स्कूल स्थापित करने का फैसला लिया है। असम, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखण्ड और उड़ीसा जैसे प्रत्येक राज्यों में 4 ऐसे स्कूलों को स्थापित करने की योजना है, जो नक्सलवाद और विद्रोहवाद की स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षाकर्मियों को प्रशिक्षित कर सके।
Ø केंद्र सरकार ने सितम्बर 2008 में केंद्रीय अर्धसैनिक सुरक्षाबलों के लिए जंगल युद्धकौशल और कमाण्डो ट्रेनिंग के लिए 75.55 करोड़ रुपये की लागत 4 राज्यों में ट्रेनिंग सेंटर स्थापिक करने को मंजूरी दी है। ये सेंटर है.........
सिल्चर (आसाम)
हजारीबाग (झारखण्ड)
सपरी (हिमाचल प्रदेश)
ग्वालधाम (उत्तराखण्ड)
Ø केंद्र सरकारर ने उग्रवाद एवं विद्रोहवाद से निपटने के लिए गुरिल्ला युद्ध कोशल और जंगल युद्ध कौशल टाईप के प्रचालन के लिए केंद्रीय रिजर्व बल में 2008-09 से 2010-11 तक के तीन वर्षों में 10 कमाण्डो बटालियन्स फॉर रिजाल्यूट एक्शन (COBRA) गठित करने का निश्चय किया है।
सवाल ये है कि सूबे और केंद्र की लड़ाई में हावी होते नक्सलियों से निपटारा कैसे हो। कभी कभी ये भी देखने में आया है कि केंद्र के गम्भीर होने के बावजूद राज्य सरकारें अपने सियासी फायदे के लिए नक्सलियों को प्रक्षय देतीं रहतीं है। कुछ सूबे तो इसकी जीती जागती मिसाल है। उन सूबों का ना ना लेकर सिर्फ इतना कहना काफी है कि कुछ सत्ताधारी पार्टियों की इनसे विचारधारात्मक नजदीकी भी इनके फलने फूलने के लिए जिम्मेदार है। इस सच से भी मुंह नही चुराया जा सकता है कि कहीं कहीं इनकी मजबूती सरकारी तंत्र का सामाजिक न्याय के नाम पर उदासिन होना भी है। जिस वज़ह से दलित और आदिवासी इनके प्रभाव में आकर स्थापित लोकशाही की मुखालफत पर उतर आते हैं और उनका यकीन लोकतांत्रिक व्यस्था से जाता रहता है। इसी का लाभ ये नक्सली उठाते चले जाते है। आज के जमाने में न्याय के लिए हथियार उठाना प्रासंगिक नही रह गया है, ऐसी स्थिति में ऐसी विचारधारा ढ़ोने वाले लोग सैकड़ों साल पीछे के युग में जिते है, शायद यही वज़ह है कि इनका बोलबाला और प्रभाव आदिवासी और पिछड़े इलाकों में ही रहता है।
Note ---- आंकड़े राज्यसभा मे केंद्रीय गृहराज्यमंत्री के जवाब पर आधारित है।

प्रमोद जी, आंकड़े जो तस्वीर पेश कर रहे हैं वाकई भयावह और चिंतनीय है। जानकारी के लिए धन्यवाद। नक्सलवाद उस सड़े हुए तंत्र के खिलाफ खड़ा हुआ था जिसमें आदिवासी और पिछड़ों लगातार नज़रअंदाज़ हो रहे थे। शुरूआती नक्सलवाद एक विचार था और वर्तमान में यह एक उन्माद से ज्यादा कुछ नज़र नहीं आता। नक्सलवाद जिस आम आदमी के कल्याण का विचार और तंत्र सुधार को लेकर उजागर हुआ था आज वही आम आदमी इसकी बंदूक की नाल के सामने खड़ा है। सामान्य सैन्य बलों को बारूदी सुरंगों का शिकार बनाना और जनता पर जुल्म ढाना इसकी मूलभूत विचारधारा के इतर है।
ReplyDeleteरहा सवाल राज्य सरकारों के प्रश्रय देने का तो पश्चिम बंगाल इसके खामियाजे का ज्वलंत उदाहरण है। वाम मोर्चा सरकार इसका खामियाजा भुगत रही है और अपनी राजनीति के जूठे बरतन मांजने के लिए ममता बनर्जी फिर इनको प्रश्रय देकर अपनी सरकार खड़ी करने की ज़मीन तैयार कर रही हैं। विकास के विभिन्न पैराडाइम इन उन्मादों के उन्मूलन का एक ही रास्ता बताते हैं और वो है विकास में समान अवसर और सहभागिता। हमारे तंत्र में इस मंत्र को सही मायनों में लागू करने की इच्छा नज़र नहीं आती।
aaki jankari bahut hi achhi lagi.
ReplyDeleteNavnit Nirav