शर्म करो मंदिरा ! माना कि आप एक माडल पृष्ठभूमि से सम्बन्ध रखती है और आपका मूल पेशा भी वही है लेकिन किसी की धार्मिक भावनाओं से खेलना आप को शोभा नही देता। ख़ासकर उस आदमी से जो ख़ुद पंजाब की ज़मी से ताल्लुक रखता हो। आपकी तस्वीर देखने से पहले मै सिख कट्टरपंथियों को कोस रहा था, लेकिन आपकी इस तस्वीर को देख कर मुझे अपने आप पे खीज आ गयी। इसके दो कारण है एक तो नाहक ही बिना सच जाने प्रतिक्रिया देने चला था और दुसरा कि अब लोगों को ये बताते हुए भी शर्म आएगी कि मै आपका फैन था।
अब तो ज्यादा कुछ कहने की जरुरत ही नही है क्योंकि आपकी तस्वीर ही सब कुछ खुद ब खुद बयां कर रही है।

No comments:
Post a Comment